नौकरी का झांसा देकर 19 साल की लड़की को किया किडनैप, एक रात में 20 मर्दों ने इज्जत के साथ किया खिलवाड़
एक महिला ने अपने साथ हुई खौफनाक घटना के बारे में बताया जिसे सुनते ही लोगों की रूह कांप जाएगी. महिला ने बताया जब वो 19 साल की थी तब उसे बेच दिया गया था और एक दिन में 20 मर्दों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता था...
एक महिला ने अपने साथ हुई खौफनाक घटना के बारे में बताया जिसे सुनते ही लोगों की रूह कांप गई. महिला ने बताया जब वो 19 साल की थी तब उसे बेच दिया गया था और एक दिन में 20 मर्दों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता था. अगर वह ऐसा करने से मना करती तो उसे मारने की धमकी दी जाती थी. उसके सामने ही थाईलैंड (Thailand) की एक लड़की को मार दिया गया था.
इंग्लैंड (England) के टिनेसाइड की रहने वाली यह महिला नौकरी के विज्ञापन के जरिए एम्सटर्डम (Amsterdam) गई थी, जब वह एम्सटर्डम पहुंची वहां उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और किडनैप करके उसे बेच दिया गया. उन्होंने बताया कि जिस विज्ञापन के जरिए वह एम्सटर्डम गई थी, उसे एक अपराधी ने छपवाया था. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला को एम्सटर्डम के फेमस रेड लाइट इलाके में रखा गया था. उसे बहुत कम खाना दिया जाता था. दर्द कम करने के लिए वो कोकीन लेती थी. जिसकी उसे लत लग गई थी. कुछ वक्त बाद महिला मौका पाकर वहां से भाग निकली.
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: रेप करने में नाकाम होने पर छात्रा को पेट्रोल डालकर जलाया, अस्पताल में हुई मौत
अब वह महिला 42 साल की हो चुकी है, लेकीन अपने साथ हुई इस खौफनाक घटना को आज भी भूल नहीं पाई है. आज भी उसे डरावने सपने आते है. महिला ने अपनी कहानी पर स्लेव गर्ल नाम की किताब लिखी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

