COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद आई मंदी, GDP में 7% की गिरावट दर्ज

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में करीब 30 साल के बाद आधिकारिक तौर पर पहली बार मंदी दर्ज की गई है. यहां जून तिमाही में पिछली तिमाही से जीडीपी में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है. बुधवार को सामने आए आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

जीडीपी I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में करीब 30 साल के बाद आधिकारिक तौर पर पहली बार मंदी (Recession) दर्ज की गई है. यहां जून तिमाही में पिछली तिमाही से जीडीपी में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है. बुधवार को सामने आए आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. MGNREGA: शहरों में बेरोजगारी घटाने के लिए मोदी सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला, ग्रामीण भारत की तरह होगा काम

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के नए आंकड़ों के मुताबिक जून तिमाही की जीडीपी, इस साल की मार्च तिमाही से 0.3 प्रतिशत कम रही है. यह रिकॉर्ड गिरावट निजी क्षेत्र के कारण आई थी, जो कि कोविड -19 महामारी को रोकने के प्रयासों के तहत या तो बंद थे या प्रतिबंधित थे.

एबीएस में नेशनल अकाउंट्स के प्रमुख माइकल स्मीड्स ने इस गिरावट के लिए 'वैश्विक महामारी और इससे जुड़ी रोकथाम नीतियों' को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "यह एक बड़ा मार्जिन है. यह 1959 के बाद से तिमाही जीडीपी में सबसे बड़ी गिरावट है."'

एबीएस की रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि अतिरिक्त समर्थन भुगतानों के कारण, नकद राशि में दिया जाने वाला सामाजिक सहायता लाभ बढ़कर 41.6 प्रतिशत हो गया. परिवहन सेवाओं, वाहनों और होटलों, कैफे और रेस्तरां के संचालन में कमी से सेवाओं पर खर्च 17.6 प्रतिशत कम हो गया.

स्मीड्स ने आगे कहा, "जून तिमाही में सेवाओं को लेकर घरेलू खचरें में भी महत्वपूर्ण कमी देखी गई क्योंकि परिवारों ने इसे लेकर अपने व्यवहार को बदला और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए ऐसी कई सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए."

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड -19 मंदी का असर राज्यों में भी अलग तरह से महसूस किया गया.

बीआईएस ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की सारा हंटर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया ने सबसे तेज गिरावट देखी, यहां राज्य की फाइनल डिमांड में क्रमश: 8.6 फीसदी और 8.5 फीसदी की गिरावट आई. तस्मानिया भी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक न आने के कारण नुकसान में रहा."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड