देश

पाकिस्तान के कराची में गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान के कराची से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी है. ARY न्यूज के मुताबिक, पीड़ित की पहचान एक सत्र न्यायाधीश के बेटे अली कीरियो के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी दानियाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नजीर अहमद मीरबहार का बेटा है.

पाकिस्तान के कराची में गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Photo- ANI

Pakistan: पाकिस्तान के कराची से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी है. ARY न्यूज के मुताबिक, पीड़ित की पहचान एक सत्र न्यायाधीश के बेटे अली कीरियो के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी दानियाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नजीर अहमद मीरबहार का बेटा है. पूछताछ से पता चला कि दानियाल ने उस दिन अपनी प्रेमिका शाज़िया को अपने घर पर इनवाइट किया था. इस मौके पर उनके दोस्त अली कीरियो और उनके भाई अहमर भी मौजूद थे.

आरोपी दानियाल ने अपने और शाज़िया के लिए दो बर्गर का ऑर्डर दिया था. इसी दौरान उसके दोस्त कीरियो बर्गर में से एक का एक हिस्सा खा लिया. इसके बाद दानियाल ने गुस्से में आकर अपने दोस्त पर गोली चला दी.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान के कराची में 3.2 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

पाकिस्तान में गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर दोस्त की हत्या

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 8 फरवरी 2024 को घटित हुई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट अब सामने आई है. फिलहाल, आरोपी दानियाल नजीर को फिलहाल हिरासत में लिया गया है और अदालत में मुकदमे का इंतजार किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).