पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित

पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भी कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं. जी हां पाकिस्तानी मीडिया Dawn की खबर के अनुसार यूसुफ रजा गिलानी के बेटे ने शनिवार यानि आज ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की. बता दें कि इससे पहले, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी भी कोरोना महामारी से संक्रमित पाए गए थे.

यूसुफ रजा गिलानी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी (Yousaf Raza Gillani) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के चपेट में आ चुके हैं. जी हां पाकिस्तानी मीडिया Dawn की खबर के अनुसार यूसुफ रजा गिलानी के बेटे ने शनिवार यानि आज ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की. बता दें कि इससे पहले, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी (Shahid Khaqan Abbasi) भी कोरोना महामारी से संक्रमित पाए गए थे.

वहीं इससे पहले आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने ट्वीट करते हुए बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लोगों की मदद कर रहे थे, लेकिन वह अब खुद इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था. मेरा परीक्षण नहीं हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजीटिव पाया गया हूं. शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें. इंशाअल्लाह...

बता दें कि अबतक पाकिस्तान के कई नेता कोरोना महामारी के चपेट में आने से अपनी जान गवां चुके हैं. इसमें से बलूचिस्तान प्रांत के गवर्नर सैयद फजल आघा, पीटीआई (PTI) पंजाब के MPA शाहीन रजासिंध के मंत्री गुलाम मुर्तजा बलूच, MNA मुनीर खान और पीटीआई के मियां जमशेदुद्दीन प्रमुख हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल