विदेश

Forest Fire: कनाडा के जंगलों में लगी आग, बचाव अभियान जारी, सेना ने सैकड़ों लोगों को निकाला सुरक्षित

कनाडाई सेना ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जंगल की भीषण आग के बीच सैकड़ों लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा वर्तमान में अपने सबसे खराब दावानल के दौर का दंश झेल रहा है. मंगलवार तक देश भर में लगभग 1,100 स्‍थानों पर जंगलों में आग धधक रही है.

Forest Fire: कनाडा के जंगलों में लगी आग, बचाव अभियान जारी, सेना ने सैकड़ों लोगों को निकाला सुरक्षित
(Photo Credit : Twitter)

ओटावा, 16 अगस्त: कनाडाई सेना ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जंगल की भीषण आग के बीच सैकड़ों लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा वर्तमान में अपने सबसे खराब दावानल के दौर का दंश झेल रहा है. मंगलवार तक देश भर में लगभग 1,100 स्‍थानों पर जंगलों में आग धधक रही है. यह भी पढ़ें: Florida: पेंसाकोला के एक रीसाइक्लिंग केंद्र में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद (Watch Video)

अब तक कुल 1.32 करोड़ हेक्टेयर भूमि जल चुकी है. यह लगभग ग्रीस के आकार के बराबर है.भीषण दावानल के परिणामस्वरूप, कनाडाई सरकार ने आग से लड़ने और निकासी के समन्वय में मदद करने के लिए उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सेना तैनात की है.

सोमवार की रात, क्षेत्रीय राजधानी येलोनाइफ़ ने जंगल की आग के "आसन्न खतरे" के कारण स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी. यह घोषणा शहर को खतरे से पहले ही कदम उठाने और निवासियों को नोटिस मिलने पर तुरंत दूसरी जगह जाने के लिए तैयार रहने के उद्देश्‍य से की गई है.

उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में इस जुलाई में रिकॉर्ड तापमान देखा गया, जो फोर्ट गुड होप में 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. ब्रिटिश कोलंबिया में भी दावानल धधक रहे हैं जहां इस सप्ताह रिकॉर्ड-उच्च तापमान के कारण कई मौसम विभाग ने कई चेतावनी जारी की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).