विदेश

विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा- भारत के लिये ईरान भरोसेमंद ऊर्जा भागीदार

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को ईरान जैसा भरोसेमंद ऊर्जा भागीदार नहीं मिलेगा. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ उन्होंने यह बात कही. उन्होंने कहा कि भरोसेमंद ऊर्जा स्रोत के रूप में ईरान को खोने से भारतीय अर्थव्यवस्था टिकाऊ नहीं हो पाएगी.

विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा- भारत के लिये ईरान भरोसेमंद ऊर्जा भागीदार
मोहम्मद जावेद जरीफ (Photo Credits: Facebook)

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को ईरान जैसा भरोसेमंद ऊर्जा भागीदार नहीं मिलेगा. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ उन्होंने यह बात कही. उन्होंने कहा कि भरोसेमंद ऊर्जा स्रोत के रूप में ईरान को खोने से भारतीय अर्थव्यवस्था टिकाऊ नहीं हो पाएगी.

निर्यातक संगठनों का शीर्ष निकाय फियो की बैठक में जरीफ ने कहा, ‘‘भारत की आर्थिक वृद्धि के लिये आपको और ऊर्जा तथा ऊर्जा सुरक्षा की जरूरत है. यह चिंता का विषय है. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि आपको ईरान जैसे भरोसेमंद ऊर्जा भागीदार नहीं मिल सकता.’’

चार दिन की भारत यात्रा पर आये विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम अपने ऊर्जा संबंधों में राजनीति को शामिल नहीं करते और अगर हमने ऐसा किया है तो भारत के साथ हमारी कोई राजनीतिक समस्या नहीं है. हम भारत के लिये ऊर्जा के सुरक्षित स्रोत हैं.’’

यह भी पढ़ें- US से टेंशन के बीच ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

अमेरिका के पिछले साल पाबंदी से छूट देने से इनकार के बाद भारत ने ईरान के साथ तेल का आयात बंद कर दिया. मंत्री ने यह भी कहा कि दोनों विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं और एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2020 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).