विदेश

भारत से अमेरिका में गर्भनिरोधक दवाइयां लाने वाली यूरोपीय कंपनियों पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन करेगी कार्रवाई

अमेरिका में 117 सांसदों ने अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिट्रेशन (Food and Drug Administration) से अपील की है कि वह रासायनिक गर्भनिरोधक दवाइयां भारत से अमेरिका भेजने वाली यूरोप की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

भारत से अमेरिका में गर्भनिरोधक दवाइयां लाने वाली यूरोपीय कंपनियों पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन  करेगी कार्रवाई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वॉशिंगटन:  अमेरिका में 117 सांसदों ने अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिट्रेशन (Food and Drug Administration) से अपील की है कि वह रासायनिक गर्भनिरोधक दवाइयां भारत से अमेरिका भेजने वाली यूरोप की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करे. सांसदों ने कार्यवाहक एफडीए आयुक्त नोरमन शार्पलेस को लिखे पत्र में कहा कि ‘एड एक्सेस’ जैसी यूरोपीय कंपनियां एफडीए की सुरक्षा अनिवार्यताओं की अवहेलना कर रही हैं और महिलाओं एवं उनके बच्चों के जीवन को जोखिम में डाल रही हैं.

कांग्रेस के दोनों दलों के सांसदों द्वारा 10 मई को लिखे गए पत्र में शार्पलेस से अपील की गई है कि वह अमेरिकी उपभोक्ताओं को रासायनिक गर्भनिरोधक दवा ‘माइफप्रेक्स’ का ‘मेल ऑर्डर’ के जरिए मुहैया करने वाली दो विदेशी कंपनियों ‘एड एक्सेस’ और ‘राब्लन’ के खिलाफ कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें: महिलाओं को मिलेगा गर्भ निरोधक गोलियों से छुटकारा, अब पुरुष लेंगे बर्थ कंट्रोल का जिम्मा

पत्र में शार्पलेस से अपील की गई है कि वह ‘एड एक्सेस’ और मेल ऑर्डर के जरिए गर्भनिरोधक दवाएं मुहैया कराने वाली अन्य कंपनियों की अवैध गतिविधियां रोकने के लिए कदम उठाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).