Fire in Philippines: फिलीपींस में दोमंजिला मकान में लगी भीषण आग, 7 की मौत
फिलीपींस की राजधानी मनीला में रविवार सुबह दोमंजिला मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, दमकलकर्मी यूजीन ब्रियोनेस ने कहा कि आग मुंतिनलुपा शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे लगी और 23 मिनट बाद उस पर काबू पा लिया गया
Fire in Philippines: फिलीपींस की राजधानी मनीला में रविवार सुबह दोमंजिला मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, दमकलकर्मी यूजीन ब्रियोनेस ने कहा कि आग मुंतिनलुपा शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे लगी और 23 मिनट बाद उस पर काबू पा लिया गया.
शुरुआती जांच का हवाला देते हुए ब्रियोनेस ने कहा कि घर में 10 लोगों का परिवार रह रहा था. उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी तीन अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो लापता बताए जा रहे हैं. आग लगने के वक्त यह पता नहीं चल सका कि वे घर से बाहर थे या नहीं. यह भी पढ़े: फिलीपींस: नाव में आग लगने से एक बच्चे समेत 3 की हुई मौत, 69 लापता
ब्रियोनेस ने कहा कि जब आग लगी तो पीड़ित शायद सो रहे थे और बचने में नाकाम रहे। आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

