फिजी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 8.2
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है और इससे हवाई में भी कोई खतरा नहीं है. भूकंप से किसी तरह की जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है.
फिजी में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 8.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 560 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है और इससे हवाई में भी कोई खतरा नहीं है. भूकंप से किसी तरह की जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है.
बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में इंडोनिशया में भी एक भूकंप आया था जिसमें 436 लोगों की मरने की खबर आई थी. इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप पर पांच अगस्त को आए रिक्टर पैमाने पर 7 की तीव्रता का भूकंप आया था.
संबंधित खबरें
Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका
Jahnavi Kandula Death Case: जाह्नवी कंडुला मौत मामले में अमेरिका का सिएटल शहर परिवार को देगा ₹262 करोड़ का मुआवजा, पुलिस की लापरवाही पर हुआ था विवाद
ग्लोबल करप्शन रिपोर्ट: पूरी दुनिया हुई पहले से ज्यादा भ्रष्ट
मस्जिद पर हमले ने खोली पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था की पोल
\