Biden Threatened To Kill: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को जान से मारने की दी धमकी, FBI ने आरोपी को मार गिराया
हिन्दी. प्राधिकारियों ने बताया कि यूटा के रहने वाले आरोपी को राष्ट्रपति बाइडन के राज्य में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया
Biden Threatened To Kill: प्राधिकारियों ने बताया कि यूटा के रहने वाले आरोपी को राष्ट्रपति बाइडन के राज्य में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया बाइडन पश्चिमी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। वह बुधवार को न्यू मेक्सिको गए थे और बाद में उनका यूटा आने का कार्यक्रम था. यह भी पढ़े: Joe Biden Falls Again Video: मंच से उतरते ही धड़ाम से गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पैरों में फंसा रेत से भरा बैग
एफबीआई ने एक बयान में बताया कि विशेष एजेंट सॉल्ट लेक सिटी के दक्षिण में स्थित प्रोवो में क्रैग डिलीयु रॉबर्टसन के घर पर वारंट लेकर पहुंचे थे तभी सुबह छह बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी हुई
सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के वक्त रॉबर्टसन हथियारबंद था.
रॉबर्टसन ने सोमवार को एक पोस्ट किया था कि उसने सुना है कि बाइडन यूटा आ रहे हैं और वह (आरोपी) छलावरण (कैमोफ्लेग सूट) निकालने और ‘एम24 स्नाइपर राइफल से धूल हटाने’ की तैयारी कर रहा है.
एक अन्य पोस्ट में रॉबर्टसन ने अपने आप को ‘‘एमएजीए ट्रंपर’’ बताया जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’’ नारे के संदर्भ में है प्राधिकारियों ने बताया रॉबर्टसन ने सितंबर 2022 में फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘‘किसी राष्ट्रपति की हत्या के लिए यह सही समय है पहले जो बाइडन और फिर कमला.अभी एफबीआई ने गोलीबारी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

