विदेश

फेक न्यूज़ के खिलाफ Facebook की एक और पहल, फर्जी खबरों पर लगाम कसने के लिए कर सकती है पत्रकारों की भर्ती

सोशल प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों से बेहतर तरीके से निपटने और अपने कंटेंट की गुणवत्ता सुधारने के लिए फेसबुक नई पीढ़ी के डिजिटल युगीन पत्रकारों और समाचार प्रकाशकों को नौकरी दे सकता है.

फेक न्यूज़ के खिलाफ Facebook की एक और पहल, फर्जी खबरों पर लगाम कसने के लिए कर सकती है पत्रकारों की भर्ती
फेसबुक (Photo Credits: Pixabay)

सोशल प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों से बेहतर तरीके से निपटने और अपने कंटेंट की गुणवत्ता सुधारने के लिए फेसबुक (Facebook) नई पीढ़ी के डिजिटल युगीन पत्रकारों और समाचार प्रकाशकों को नौकरी दे सकता है. यूरोप की सबसे बड़ी प्रकाशक एक्सेल स्प्रिंगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मैथिएस डॉफ्नर से सोमवार को बात करते हुए फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर अपने दो अरब वैश्विक यूजरों के लिए और ज्यादा उच्च गुणवत्ता की खबरें कैसे दी जाए, इस दिशा में कदम उठाया जाएगा.

मार्क (34) ने कहा, "मुझे नहीं पता कि आपके हिसाब से फेसबुक पर कितने फर्जी खाते हैं, लेकिन यह बहुत बड़ी संख्या प्रतीत होती है. कुछ लोग कहते हैं 70 करोड़ हैं। मुझे बिल्कुल नहीं पता, लेकिन इससे बेहद गंभीर समस्या की तरह निपटना होगा. उन्होंने कहा, "हमें कुछ पत्रकारों, संवाददाताओं और बड़े विदेशी नेटवर्क्‍स को यह काम देना होगा और वे यह काम निशुल्क नहीं करेंगे." यह भी पढ़े: अमेरिका के संघीय अभियोजक को डेटा मामले में फेसबुक पर संदेह, इस मामले को लेकर हुई बैठक

जुकरबर्ग ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देंगे कि फेसबुक पर सैकड़ों, हजारों पत्रकारों, ब्लॉगरों, डिजिटल स्थानीय प्रकाशकों को क्या आकर्षित करता है कि वे प्लेटफॉर्म पर अपना सर्वश्रेष्ठ कंटेंट साझा करते हैं. फेसबुक के सह संस्थापक ने कहा, "हम पत्रकारों से खबरें नहीं बनवाएंगे. हम उनसे सिर्फ यह सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि हर उत्पाद ऐसा हो, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता की खबरें मिलें."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).