इथियोपिया में तख्तापलट की नाकाम कोशिश, हाथापाई के दौरान सेना प्रमुख सीअरे मेकोनेन को उनके ही गार्ड ने मारी गोली

प्रधानमंत्री के कार्यालय (PMO) ने रविवार को राज्य टेलीविजन पर घोषणा की कि उत्तरी अम्हारा क्षेत्र में तख्तापलट के प्रयास के दौरान इथियोपियाई सेना के प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अदिस अबाबा: प्रधानमंत्री के कार्यालय (PMO) ने रविवार को राज्य टेलीविजन पर घोषणा की कि उत्तरी अम्हारा क्षेत्र में तख्तापलट के प्रयास के दौरान इथियोपियाई सेना के प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कार्यालय ने राज्य टेलीविजन ईटीवी पर कहा कि शनिवार रात तख्तापलट की कोशिश को रोकने के दौरान जनरल सीअरे मेकोनेन (Seare Mekonnen) की गोली लगने के बाद मौत हो गई। घटना में एक अन्य सैन्य प्रमुख जनरल गीजई अबेरा की भी मौत हो गई है. एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अम्हारा क्षेत्र के राष्ट्रपति अम्बाचेव मेकोनेन और उनके सलाहकार एजेज वासी की भी क्षेत्रीय राजधानी में उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता निगूसू तिलाहुन ने ईटीवी पर घोषणा की कि इस क्षेत्र की सरकार के खिलाफ तख्तापलट की कोशिश राजधानी बाहिर डार में शनिवार देर रात शुरू हुई, जिसे जल्द ही सुरक्षा बलों द्वारा नाकाम कर दिया गया.

प्रधानमंत्री के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि अम्हारा में तख्तापलट का प्रयास संविधान के खिलाफ है और इस क्षेत्र में कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति को भंग करने का एक प्रयास है. इसमें कहा गया, "इस अवैध प्रयास की सभी इथियोपियाई लोगों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और संघीय सरकार के पास इस सशस्त्र समूह पर हावी होने और इसे कुचलने की पूरी क्षमता है."

Share Now

\