16 साल की लड़की को 100 मर्दों के साथ सोने पर किया गया मजबूर, 14 की उम्र में हो चुकी थी प्रेग्नेंट
पीड़ित लड़की के अनुसार जब वह 13 साल की थी तब से ही उसके साथ यौन उत्पीड़न किया जाने लगा. लड़की ने बताया कि 1998 और 2001 के दौरान उससे उत्पीड़न किया गया.
इंग्लैंड में यौन उत्पीड़न का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां 16 साल की एक लड़की को 100 मर्दों के साथ सोने पर मजबूर किया गया. पीड़ित लड़की के अनुसार जब वह 13 साल की थी तब से ही उसके साथ यौन उत्पीड़न किया जाने लगा. लड़की ने बताया कि 1998 और 2001 के दौरान उससे उत्पीड़न किया गया. कोर्ट में चाइल्ड सेक्स एब्यूज ट्रायल के दौरान इस केस से जुड़े कई अन्य खुलासे भी हुए. शेफील्ड के कोर्ट में इन दिनों मामले की सुनवाई हो रही है.
इस दौरान पीड़ित लड़की ने एक वीडियो इंटरव्यू में अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया. पीड़ित ने बताया कि वह 14 साल की उम्र में ही प्रेग्नेंट हो गई थी और उसने इस बच्चे को जन्म भी दिया. ऑपरेशन स्टीववुड के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें- शर्मनाक! अमेरिका में पादरियों ने किया हजारों बच्चों का यौन शोषण, चर्चों ने मामला दबाया
मामले में हुई सुनवाई में ऐसे अन्य केस भी सामने आए. पिछले हफ्ते की सुनवाई में सामने आया कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें रेप के बाद नाबालिक लड़कियां प्रेग्नेंट हो गई थी. हालांकि उनके माता-पिता ने उनका अबॉर्शन करवा दिया. यह भी पढ़ें- मराठी एक्टर करता था सह-अभिनेत्री का पीछा, बनाया यौन उत्पीड़न का शिकार, ऐसे हुआ काली करतूत का पर्दाफाश
सुनवाई के दौरान 8 एशियाई लोगों को मामले में आरोपी बनाया गया है. इन लोगों पर 1998 से 2003 के बीच 5 लड़कियों के साथ सेक्शुअल एब्यूज का आरोप है. यह भी पढ़ें- आयरलैंड ने रचा इतिहास, गर्भपात से जुड़ा दशकों पुराना कानून बदल डाला
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2018 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

