मराठी एक्टर करता था सह-अभिनेत्री का पीछा, बनाया यौन उत्पीड़न का शिकार, ऐसे हुआ काली करतूत का पर्दाफाश
एक्टर पर आरोप है कि वो पिछले दो साल से अपनी उस को-स्टार का यौन उत्पीड़न करता था और उसे धमकियां भी देता था
मराठी फिल्म इंडस्ट्री के एक जानेमाने कलाकार को अपनी सह-अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उस एक्टर पर आरोप है कि वो काफी समय से उस अभिनेत्री को स्टॉक (ताक झांक करना) करता था और साथ ही पिछले दो साल से उनका यौन उत्पीड़न कर रहा था.
पुणे के रहनेवाले इस एक्टर को पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354A (यौन उत्पीड़न और सजा) 354 D (स्टॉकिंग), 341 (सदोष अवरोध के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया है.
23 वर्षीय उस पीड़ित अभिनेत्री ने एक्टर के खिलाफ वानोव्री पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उनपर कार्रवाई की. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, आरोपी और पीड़िता को दो साल पहले एक फिल्म के लिए लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करने के लिए चुना गया था.
पीड़िता का आरोप है कि वो कलाकार अक्सर उन्हें परेशान करता था और शूट हो जाने के बाद भी उनके मोबाइल फोन में ताक झांक करता था. इस बात से परेशान होकर एक्ट्रेस ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया. बावजूद इसके वो नहीं माना और वो उन्हें और उनकी बहन को फोन करके धमकियां देने लगा कि वो सरेआम उन्हें बदनाम करेगा.
बताया जा रहा है कि पिछले साल उस एक्टर ने अभिनेत्री को फोन करने उन्हें मिलने के लिए पुणे बुलाया. वहां भी वो उनके साथ बदतमीजी करने लगा जिसके बाद उस अभिनेत्री के ड्रायवर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके इस बात की जानकारी दी.
इसके बाद मौके पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे और उन दोनों को चतुर्श्रींगी पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां मामला दर्ज करते समय भी आरोपी ने पुलिस से कहा कि अब वो उन्हें कभी भी परेशान नहीं करेगा. लेकिन बावजूद इसके बाद अब वो कलाकार फिर से उन्हें परेशान करने लगा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2018 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

