पाकिस्तान में 6 महीने बाद फिर खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान, पाक सरकार ने दिशानिर्देश किए जारी

पाकिस्तान में मंगलवार को शैक्षणिक संस्थान फिर से खुल गए. कोविड-19 महामारी के कारण ये छह महीने से बंद थे. शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा किया कि फिर से खोलने के पहले चरण में, सभी हायर एडुकेशन इंस्टीट्यूशन - कक्षा नौ से 12 तक और उससे ऊपर-मंगलवार से कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे. दूसरे चरण में, माध्यमिक विद्यालय फिर से खुलेंगे और तीसरे चरण में, प्राथमिक विद्यालय फिर से शुरू होंगे.

स्कूल/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद, 15 सितम्बर: पाकिस्तान (Pakistan) में मंगलवार को शैक्षणिक संस्थान फिर से खुल गए. कोविड-19 महामारी के कारण ये छह महीने से बंद थे. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा किया कि फिर से खोलने के पहले चरण में, सभी हायर एडुकेशन इंस्टीट्यूशन - कक्षा नौ से 12 तक और उससे ऊपर - मंगलवार से कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे. दूसरे चरण में, माध्यमिक विद्यालय फिर से खुलेंगे और तीसरे चरण में, प्राथमिक विद्यालय फिर से शुरू होंगे.

सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार, सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए मास्क अनिवार्य है, जबकि स्कूल प्रशासन को गेट पर सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए. सरकार के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि कोई मॉर्निग असेंबली नहीं होगी और कक्षाओं में प्रवेश करने से पहले छात्रों के शरीर के तापमान की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases in Pakistan: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 584 नए मामले दर्ज, अब तक 6,373 संक्रमितों की हुई मौत

इसके अलावा, छात्रों को कक्षाओं में कुर्सियों के बीच एक सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करनी होगी, जबकि सभी संस्थानों के मुख्य गेट पर फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की गई. गौरतलब है कि 7 सितंबर को, संघीय और प्रांतीय सरकारों के एक संयुक्त निर्णय के अनुसार, अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने का फैसला किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड