अफगानिस्तान में तेज भूकंप, उत्तर भारत में भी झटके
अफगानिस्तान में शुक्रवार शाम एक भारी भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3 मापी गई. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि भूकंप के झटके शाम 5.09 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र काबुल के उत्तरपूर्व में 246 किमी दूर हिंदू कुश की पहाड़ियों में स्थित था.
अफगानिस्तान में शुक्रवार शाम एक भारी भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3 मापी गई. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि भूकंप के झटके शाम 5.09 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र काबुल के उत्तरपूर्व में 246 किमी दूर हिंदू कुश की पहाड़ियों में स्थित था. भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भी महसूस किए गए.
चंडीगढ़ में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में शाम 5.13 बजे कई सेकेंड तक महसूस किए गए.
भारत मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप की गहराई 190 किमी रही. विभाग ने शुरुआत में इसकी तीव्रता 7.1 बताई थी, जिसमें बाद में संशोधन किया. किसी के हताहत होने या नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
संबंधित खबरें
ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति
Team India Next Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच? जानिए पूरा शेड्यूल और विरोधी टीम
Earthquake in Iran: ईरान में मिसाइलों की बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
\