विदेश

मेक्सिको और ग्वाटेमाला में आई 6.5 तीव्रता का भूकंप, तीन लोग घायल, कई इमारतें हुई जमींदोज

मेक्सिको और ग्वाटेमाला में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं और कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. मेक्सिको की राष्ट्रीय भूविज्ञान सेवा ने बताया कि मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा के पास शुक्रवार को भूकंप आया.

मेक्सिको और ग्वाटेमाला में आई 6.5 तीव्रता का भूकंप, तीन लोग घायल, कई इमारतें हुई जमींदोज
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

ग्वाटेमाला सिटी: मेक्सिको (Mexico) और ग्वाटेमाला (Guatemala) में 6.5 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं और कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. मेक्सिको की राष्ट्रीय भूविज्ञान सेवा ने बताया कि मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा के पास शुक्रवार को भूकंप आया. इसका केन्द्र मेक्सिको के चियापास राज्य से 37 किलोमीटर (23 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में सियुडैड हिडाल्गो के पास 62 किलोमीटर की गहराई पर था.

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से पत्थर गिरने से ग्वाटेमाला में तीन राजमार्ग बंद हो गए और कम से कम तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. भूकंप के झटके अल सल्वाडोर और मेक्सिको सिटी तक महसूस किए गए. हालांकि मेक्सिको की राजधानी में कई ऊंची इमारतें झुक गईं और हजारों लोगों को वहां से निकाला गया.

यह भी पढ़ें- 24 घंटो में दूसरी बार भूकंप के झटको से थर्राया जम्मू-कश्मीर

चियापास में भूकंप के केन्द्र के पास तेज झटके महसूस किए गए लेकिन मेक्सिको की ओर की सीमा में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).