भूकंप के झटको से थर्याया जापान का ओसाका शहर, कम से कम 3 की मौत और 50 जख्मी
जापान के ओसाका में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए. जापान के प्रसारक एनएचके के मुताबिक, मृतकों में नौ साल की बच्ची और दो पुरूष हैं.
टोक्यो: जापान के ओसाका में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए. जापान के प्रसारक एनएचके के मुताबिक, मृतकों में नौ साल की बच्ची और दो पुरूष हैं.
जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.58 पर महसूस किए गए और इसका केंद्र ओसाका प्रांत के होन्शू पर रहा. हालांकि, सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई. ओसाका और ताकात्सुकी में कई इमारतें ढह गई.
ओसाका, शिगा, क्योतो और नारा में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन और स्थानीय रेल सेवाएं बाधित हुई. प्रशासन का कहना है कि भूकंप से क्षेत्र में 15 में से कोई भी परमाणु रिएक्टर प्रभावित नहीं हुआ. वहीं भूकंप के बाद ओसाका में लगभग 170,000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.
जापान सरकार ने भूकप से संबद्ध सूचनाओं को एकत्र करने के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ओसाका का उत्तरी भाग रहा और यह 34.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश में और 135.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किए गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2018 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

