इमरान खान ने पाकिस्तानियों को जिहाद के लिए कश्मीर नहीं जाने की चेतावनी दी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को पाकिस्तानियों को चेतावनी दी कि वे जिहाद के लिए कश्मीर नहीं जाएं क्योंकि इससे कश्मीरियों को नुकसान पहुंचेगा. खान ने कहा, ‘‘यदि पाकिस्तान से कोई जिहाद के लिए भारत जाएगा...तो वह कश्मीरियों के साथ अन्याय करने वाला पहला व्यक्ति होगा, वह कश्मीरियों का दुश्मन होगा.

इमरान खान (Photo Credits: ANI)

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को पाकिस्तानियों को चेतावनी दी कि वे जिहाद के लिए कश्मीर नहीं जाएं क्योंकि इससे कश्मीरियों को नुकसान पहुंचेगा. खान ने कहा, ‘‘यदि पाकिस्तान से कोई जिहाद के लिए भारत जाएगा...तो वह कश्मीरियों के साथ अन्याय करने वाला पहला व्यक्ति होगा, वह कश्मीरियों का दुश्मन होगा.’’खान ने दावा किया कि भारत को कश्मीर के लोगों पर कार्रवाई करने के लिए महज एक बहाने की जरूरत है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थिति तोरखाम टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद खान ने यह कहा. उन्होंने एक बार फिर से दावा किया कि भारत कश्मीर से ध्यान भटकाने के लिए ‘फॉल्स फ्लैग’ (झूठा आरोप लगा कर कोई) अभियान शुरू कर सकता है. खान की अमेरिका की अहम यात्रा से पहले कश्मीर में जिहादी गतिविधियों को हतोत्साहित करने वाला उनका यह बयान आया है.

अपनी इस यात्रा के दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे. यह भी पढ़े-इमरान खान का बड़ा बयान, कहा- जब तक कर्फ्यू नहीं हटेगा, तब तक भारत के साथ कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं होगी

खान ने कहा कि कि अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में वह कश्मीर मुद्दा इतने जोरदार तरीके से उठाएंगे कि जैसा पहले कभी नहीं हुआ होगा. रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक खान ने कहा कि भारत के साथ वार्ता तब तक नहीं हो सकती, जब तक कि वह (नयी दिल्ली) कश्मीर में कर्फ्यू नहीं हटा लेता है और अनुच्छेद 370 हटाने के अपने फैसले को रद्द नहीं कर देता है।

नियंत्रण रेखा की ओर कुछ राजनीतिक दलों और धार्मिक पार्टियों की एक प्रस्तावित यात्रा इस हफ्ते की शुरूआत में स्थगित कर दी गई थी. दरअसल, खान ने उनसे कहा था कि 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके संबोधन तक इसे टाल दिया जाए.

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को भारत द्वारा पांच अगस्त को रद्द कर दिये जाने के बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ गया. कश्मीर पर नयी दिल्ली के कदम पर प्रतिक्रिया करते हुए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों का दर्जा कम कर दिया और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया.

खान ने यह दावा भी किया कि सिंध प्रांत के घोटकी में एक हिंदू मंदिर पर हमला उनके संयुक्त राष्ट्र महासभा संबोधन में खलल डालने की एक साजिश है. उन्होंने कहा, ‘‘घोटकी में जो कुछ हुआ उसकी मैं निंदा करता हूं.’’

अफगानिस्तान के विषय पर खान ने कहा कि इस पड़ोसी देश (अफगानिस्तान) के साथ रूकी पड़ी शांति प्रकिया को बहाल करने के लिए पाकिस्तान अपनी पुरजोर कोशिश करेगा. प्रधानमंत्री खान ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सोमवार को न्यूयार्क में अपनी बैठक के दौरान शांति प्रक्रिया बहाल करने पर जोर देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट