पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, इमरान खान के साथ मुलाकात को लेकर हैं उत्सुक

डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ 'बहुत जल्द' एक बैठक होगी

डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit: Getty Images)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान (Pakistan) के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं और वह नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक है. ट्रंप ने उसी बैठक में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों (Cabinet Colleagues) को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया है क्योंकि ‘‘यह दक्षिण एशियाई देश दुश्मनों को पनाह देता है." अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने तालिबान (Taliban) के साथ शांति वार्ता (Peace Talks)की पहल की है. उन्होंने यह भी घोषणा की है कि पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ "बहुत जल्द" एक बैठक होगी.

इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाने वाले दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीएनएन से एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि पाकिस्तान तालिबान को वार्ता की मेज तक लाने में अमेरिका की मदद करता है, तो अमेरिका आतंकवाद और आईएस से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा. यह भी पढ़ें- 2019 के लिए BJP ने बदली रणनीति, वाराणसी नहीं इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी!

ट्रंप ने पाकिस्तान पर अमेरिका का साथ नहीं देने का आरोप लगाया था. ट्रंप ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहते हैं, लेकिन वे अपने यहां दुश्मनों को पनाह देते हैं. वे दुश्मनों की देख-भाल करते हैं. हम ऐसा नहीं कर सकते.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड