विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया भारत और चीन की सब्सिडी खत्म करने का इशारा, कहा यह सब पागलपन है

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि हम ऐसे कुछ देशों को इस लिए सब्सिडी दे रहे हैं कि वे विकासशील समझे जाते हैं और अभी पर्याप्त रुप से विकसित नहीं है. यह सब पागलपन है. भारत को लें, चीन को लें और दूसरों को लें.. अरे ये सब वास्तव में बढ़ रहें हैं.’

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया भारत और चीन की सब्सिडी खत्म करने का इशारा, कहा यह सब पागलपन है
डोनाल्ड ट्रंप (Photo by Gage Skidmore, Flickr)

शिकागो: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं को दी जाने वाली सब्सिडी को रोकने के पक्ष में है. उन्होंने कहा, वह मानते हैं कि अमेरिका एक विकासशील देश है और चाहते हैं कि उनका देश किसी भी अन्य देश की तुलना में तेजी से बढ़े. वह उत्तरी डकोटा प्रांत के फर्गो शहर में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम चंदा जुटाने के लिए था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की भी आलोचना की. उनकी राय में इस बहुपक्षीय व्यापार संगठन ने चीन को सदस्य बना कर उसे ‘ दुनिया की एक बड़ी आर्थिक ताकत’’ बनने का मौका दिया.

ट्रम्प ने कहा, ‘ हम ऐसे कुछ देशों को इस लिए सब्सिडी दे रहे हैं कि वे विकासशील समझे जाते हैं और अभी पर्याप्त रुप से विकसित नहीं है. यह सब पागलपन है. भारत को लें, चीन को लें और दूसरों को लें.. अरे ये सब वास्तव में बढ़ रहें हैं.’’

उन्होंने कहा कि ये देश अपने को विकासशील कहते हैं और ‘‘इस श्रेणी में होने के नाते वे सब्सिडी पाते हैं. हमें उन्हें धन देना पड़ता है. यह सब पागलपन है. हम इसे बंद करने जा रहे हैं. हम इसे बंद कर चुके हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).