राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी लागू

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मेक्सिको के साथ लगती देश की दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल (नेशनल इमरजेंसी) घोषित कर दी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मेक्सिको के साथ लगती देश की दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल (नेशनल इमरजेंसी) घोषित कर दी है. ट्रंप ने यह घोषणा अवैध घुसपैठ को रोकने और देश की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से की.

अमेरिका में 'ट्रंप युग' की शुरुआत, डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ.

राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप ने अपने पहले भाषण में कहा, "हम अपनी दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर रहे हैं. यह कदम हमारी सीमाओं की सुरक्षा और देश में अवैध प्रवास को रोकने के लिए आवश्यक है." उन्होंने यह भी वादा किया कि अमेरिका में घुसे "अवैध आपराधिक प्रवासियों" को उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा.

सीमा पर सेना तैनात करने का फैसला

राष्ट्रपति ट्रंप ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सेना तैनात करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि मेक्सिको से अवैध प्रवासियों का आना केवल अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है, बल्कि यह देश के आर्थिक और सामाजिक संसाधनों पर भी दबाव डालता है.

अमेरिका और मजबूत बनेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अमेरिका जल्द ही पहले से कहीं अधिक महान, मजबूत और कहीं अधिक असाधारण बनेगा. मैं राष्ट्रपति पद पर इस विश्वास और आशा के साथ लौट रहा हूं कि हम राष्ट्रीय सफलता के एक रोमांचक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं.

शपथ लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इस क्षण से अमेरिका का पतन समाप्त हो गया है... हालिया चुनाव सभी विश्वासघातों को जवाब के साथ लोगों को उनका विश्वास, उनकी संपत्ति, उनका लोकतंत्र और वास्तव में उनकी स्वतंत्रता वापस देने का जनादेश है..."

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Scorecard: मारिज़ान कैप के तूफानी अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने भारत को 6 विकेट से हराया, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND-W vs SA-W, Women's T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 159 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND-W vs SA-W, Women's T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND-W vs SA-W, Women's T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड