विदेश

Donald Trump Inauguration: अमेरिका में 'ट्रंप युग' की शुरुआत, डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. इसी के साथ वे एक बार फिर दुनिया के सबसे पावरफुल नेता बन गए हैं. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल रोटुंडा में उन्हें शपथ दिलाई.

Donald Trump Inauguration: अमेरिका में 'ट्रंप युग' की शुरुआत, डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

Donald Trump Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. इसी के साथ वे एक बार फिर दुनिया के सबसे पावरफुल नेता बन गए हैं. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल रोटुंडा में उन्हें शपथ दिलाई. वह 2017 के बाद दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के शीर्ष पद पर आसीन हुए हैं. उनके साथ ही जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़े नेता मौजूद रहे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया.

डोनाल्ड ट्रंप की चार साल बाद दूसरी बार सत्ता में उनकी उल्लेखनीय वापसी हो गई. रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप (78) ने एक ताकतवर व्यक्ति और एक शक्तिशाली राष्ट्रपति के रूप में व्हाइट हाउस में वापसी की है.

अमेरिका में 'ट्रंप युग'

वाइट हाउस लौटे ट्रंप

शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा, निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा तथा उनके परिवार के सदस्य, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन व उनकी पत्नी हिलेरी क्लिटंन, पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश जूनियर व उनकी पत्नी लारा बुश भी शामिल हुए. देश के सभी वरिष्ठ राजनेताओं के अलावा, शीर्ष सैन्य और खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.

आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति कैपिटल की सीढ़ियों पर शपथ लेते हैं, लेकिन वहां पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह, प्रार्थना और भाषण का आयोजन इस बार रोटुंडा में किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).