विदेश

ट्रंप प्रशासन ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किया खुलासा, कहा- दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है

ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और सहयोग तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और अधिकारियों की पारस्परिक यात्राएं बढ़ी हैं...

ट्रंप प्रशासन ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किया खुलासा, कहा- दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है
भारत-अमेरिका (Photo Credit- Twitter)

वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और सहयोग तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और अधिकारियों की पारस्परिक यात्राएं बढ़ी हैं. विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता राबर्ट पलाडिनो (Robert Palladino) ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारी मजबूत सामरिक भागीदारी के तहत अमेरिका और भारत के बीच सुरक्षा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है और भारत, हिंद प्रशांत क्षेत्र में हमारे प्रमुख सुरक्षा भागीदारों में से एक है.’’

उन्होंने कहा, ’’इस प्रयास के तहत अमेरिकी और भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के बीच आदान-प्रदान और पारस्परिक यात्राएं अभूतपूर्व गति से बढ़ रही हैं.’’

यह भी पढ़ें: अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय वार्ता पर दिया बयान, कहा- मुलर की पूरी रिपोर्ट जारी होना मेरे लिए चिंता की बात नहीं

अमेरिका में हाल में एक अधिकारिक बैठक में शामिल के लिए आने वाले कम से कम दो भारतीय रक्षा अधिकारियों को वीजा देने से इंकार करने के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में पलाडिनो ने कहा, ‘‘हम (अमेरिका) भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाना चाहते हैं और इसमें रक्षा और सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं. मैं इससे आगे कुछ नहीं कहूंगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).