विदेश

इजराइली हवाई हमले में सीरिया के अलेप्पो में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42

सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में हुए इजराइली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है. पहले यह संख्या 36 बताई गई थी.

इजराइली हवाई हमले में सीरिया के अलेप्पो में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42
Israel-Hamas War | Photo: X

दमिश्क, 30 मार्च : सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में हुए इजराइली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है. पहले यह संख्या 36 बताई गई थी. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार शुक्रवार को हुए हवाई हमलेे में अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास जिब्रिन क्षेत्र में हिजबुल्लाह के गोदाम को निशाना बनाया गया.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने कहा कि उत्तरी अलेप्पो के ग्रामीण इलाकों में लगभग तीन घंटे तक विस्फोटोें की आवाज आती रही. निगरानीकर्ता ने कहा कि सफ़ीरा क्षेत्र में रक्षा कारखानों को भी निशाना बनाया गया. यह भी पढ़ें : Israel Gaza War: गाजा पट्टी में अब तक 32,623 फिलिस्तीनियों की मौत- मंत्रालय

अज्ञात लेबनानी सैन्य सूत्रों ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि अलेप्पो में मारे गए लोगों में हिजबुल्लाह के छह सदस्य भी शामिल हैं. सीरियाई रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 1:45 बजे, इजराइली सेना ने अलेप्पो के दक्षिण-पूर्व में अथरिया की दिशा से हवाई हमले किए. इसमें अलेप्पो के ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों को निशाना बनाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).