Coronavirus Updates: फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 79,000 के पार
कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से फ्रांस में इस बीमारी से अब तक 79,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. आधिकारिक आंकड़ों ने सोमवार को यह दर्शाया.
पेरिस, 9 फरवरी : कोविड-19 महामारी (Covid-19 Epidemic) के प्रकोप के बाद से फ्रांस में इस बीमारी से अब तक 79,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. आधिकारिक आंकड़ों ने सोमवार को यह दर्शाया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 458 नई मौतें दर्ज की, जिससे मरने वालों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 79,423 हो गई.
एक दिन में कोरोना के 4,317 नए मामले सामने आए. फ्रांस में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 33 लाख हो चुकी है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Updates: देश में कोरोना वायरस के 12,059 नए मामले और 78 मौतें दर्ज
दिसंबर के अंत में फ्रांस ने अपना कोरोनोवायरस टीकाकरण अभियान (Coronovirus vaccination campaign) शुरू किया था, अब तक 19.2 लाख लोगों को कोरोना टीके का पहला खुराक मिला चुका है और 296,265 लोग दूसरा खुराक प्राप्त कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

