Coronavirus Cases Update: वैश्विक स्तर पर COVID19 मामले 5.8 करोड़ से अधिक, अब तक 1.37 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 5.8 करोड़ की संख्या पार कर चुकी है, जबकि इस घातक संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 1,379,500 से अधिक हो गई है. कोविड से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जहां 168,989 मौतें दर्ज की गई हैं.
वाशिंगटन, 22 नवंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 5.8 करोड़ की संख्या पार कर चुकी है, जबकि इस घातक संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 1,379,500 से अधिक हो गई है. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने रविवार को दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने रविवार को अपने नवीनतम अपडेट में, खुलासा किया कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर संक्रमण के मामलों की संख्या 58,035,296 हो गई है और मृत्यु दर 1,379,508 हो गई है.
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण के 12,079,296 मामलों और उससे हुई 255,804 मौतों के साथ दुनिया का सर्वाधिक कोविड-19 प्रभावित देश है. वहीं भारत 9,050,597 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 132,726 हो गई है.
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,020,164), फ्रांस (2,178,023), रूस (2,047,563), स्पेन (1,556,730), ब्रिटेन (1,497,129), अर्जेंटीना (1,366,182), इटली (1,380,531), कोलंबिया (1,240,531) और मेक्सिको (1,025,969) हैं.
कोविड से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जहां 168,989 मौतें दर्ज की गई हैं. वहीं 20,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (100,823), ब्रिटेन (54,721), इटली (49,261), फ्रांस (48,593), ईरान (44,327), स्पेन (42,619), अर्जेंटीना (36,902), पेरू (35,484), रूस (35,442), कोलंबिया (35,104) और दक्षिण अफ्रीका (20,845) हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

