विदेश

COVID-19 Update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.18 करोड़ के पार

वैश्विक कोविड-19 संक्र मितों का आकड़ा 14.18 करोड़ के पार हो गया है, जबकि इस महामारी से 30.2 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी.

COVID-19 Update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.18 करोड़ के पार
कोरोना वायरस (Photo Credits: Facebook)

वाशिंगटन , 20 अप्रैल : वैश्विक कोविड-19 (COVID-19) संक्रमितों का आकड़ा 14.18 करोड़ के पार हो गया है, जबकि इस महामारी से 30.2 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी. मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने बताया कि वर्तमान में वैश्विक संक्रमितों और मौतों की संख्या क्रमश: 14,18,13,257 और 30,27,353 हो गई है.

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 31,737,347 संक्रमणों और 567,690 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है. संक्रमण के संदर्भ में भारत 1,50,61,919 के आंकड़े के साथ दूसरे स्थान पर है. यह भी पढ़ें : COVID-19: आखिर चीन में कोरोना की दूसरी लहर क्यों नहीं आयी?

सीएसएसई आंकड़ों के अनुसार, दो मिलियन से अधिक कोरोनावायरस संक्रमितों वाले अन्य देश हैं, ब्राजील (13,973,695), फ्रांस (5,357,229), रूस (4,657,509), यूके (4,406,023), तुर्की (4,323,596), इटली (3,878,994), स्पेन (3,428,354), जर्मनी (3,428,354), जर्मनी हैं. 3,161,645), अर्जेंटीना (2,714,475), पोलैंड (2,695,327), कोलम्बिया (2,667,136), मैक्सिको (2,306,910) और ईरान (2,261,435). मौत के मामले में ब्राजील 37,4,682 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).