Coronavirus Cases Update: कनाडा में COVID19 मामले 5 लाख के पार, मौतों का आकड़ा 14 हजार तक पहुंचा

कनाडा में कोविड-19 मामलों की संख्या शनिवार की दोपहर तक 5 लाख पार कर 5,00,242 पर पहुंच चुकी थी. वहीं देश में मौतों की संख्या 14,128 हो गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 1 लाख नए मामले तो केवल 15 दिनों में सामने आए हैं.

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

ओटावा, 20 दिसंबर: कनाडा में कोविड-19 (COVID19) मामलों की संख्या शनिवार की दोपहर तक 5 लाख पार कर 5,00,242 पर पहुंच चुकी थी. वहीं देश में मौतों की संख्या 14,128 हो गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 1 लाख नए मामले तो केवल 15 दिनों में सामने आए हैं. जबकि महामारी शुरू होने के बाद 1 लाख के आंकड़े तक पहुंचने में देश को 6 महीने लगे. उसके बाद 2 लाख पर पहुंचने में 4 महीने और 3 लाख पर पहुंचने में 1 महीने से कम समय लगा था. लेकिन इसके बाद 4 लाख के आंकड़े को देश ने महज 18 दिन में छू लिया था.

इससे पहले शनिवार को, ओंटारियो और क्यूबेक, देश के दो सबसे अधिक आबादी वाले प्रांतों को कोविड-19 ने सबसे अधिक प्रभावित किया. यहां पिछले 4 दिनों से रोजाना 2,000 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं. यह लगातार पांचवा दिन है, जब ओंटारियो में 2,000 से अधिक 2,357 मामले दर्ज हुए. इसके चलते ओंटारियो के 5 क्षेत्र सोमवार से लॉकडाउन में रहेंगे. वहीं क्यूबेक में 2,038 नए मामले और 44 नई मौतें दर्ज हुईं हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: सऊदी अरब में COVID19 के नए मामलों आई कमी, कुल आकड़ें 3.60 लाख के पार

इस समय देश भर में 75,695 सक्रिय मामले हैं. संक्रमण सभी उम्र के लोगों में बढ़ रहा है. कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने शनिवार को कहा कि संक्रमण की दर 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में सबसे ज्यादा है. कनाडा की मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी थेरेसा टैम ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अनुमान के मुताबिक जनवरी 2021 की शुरूआत में देश में रोजाना 8,000 से अधिक नए मामले सामने आ सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड