विदेश

Coronavirus: कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती, अब यही पर होगा इलाज

कोरोनावायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है और फिलहाल उनका वहीं उपचार होगा। डाउनिंग स्ट्रीट ने इस बात की पुष्टि की है

Coronavirus: कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती, अब यही पर होगा इलाज
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (Photo Credit- Getty)

लंदन: कोरोनावायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है और फिलहाल उनका वहीं उपचार होगा.डाउनिंग स्ट्रीट ने इस बात की पुष्टि की है.समाचार पत्र मेट्रो ने डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता के हवाले से कहा, "प्राइम मिनिस्टर के डॉक्टर की सलाह पर आज रात (रविवार को) उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है."डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, "कोविड-19 संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के दस दिनों बाद भी प्राइम मिनिस्टर में लगातार महामारी के लक्षण दिख रहे हैं. ऐसे में यह एक एहतियाती कदम है."

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, "प्राइम मिनिस्टर ने एनएचएस कर्मचारियों के अविश्वसनीय परिश्रम के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने जनता से आग्रह किया कि एनएचएस की रक्षा करने व जीवन बचाने के लिए वह सरकार की सलाह का पालन करना जारी रखें और घर पर ही रहें."

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया, "उन्हें आपातकालीन आधार पर अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है और वह सरकार के प्रभारी बने रहेंगे. वह अपने मंत्री, सहयोगियों और अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं।"मेट्रो ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पहली बार कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने की पुष्टि 27 मार्च को हुई थी. यह भी पढ़े: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट- लोगों से की घरों में रहने की अपील

उन्होंने इस बात की जानकारी देते हए कहा था कि उन्हें महामारी के 'हल्के लक्षण' हैं।प्रधानमंत्री जॉनसन की अनुपस्थिति में विदेश मंत्री डॉमिनिक रैब सरकार की अगली कोरोनावायरस संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.व्हाइट हाउस में रविवार को एक दैनिक ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन वर्तमान समय में वायरस (कोविड-19) से व्यक्तिगत रूप में लड़ रहे हैं. ऐसे में मैं हमारे देश (अमेरिका) की ओर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

"उन्होंने कहा, "सभी अमेरिकी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वह मेरे दोस्त हैं. वह एक महान व्यक्ति व राजनेता हैं और जैसा कि आप जानते हैं, उन्हें आज (रविवार को) अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन मुझे उम्मीद और विश्वास है कि वह ठीक हो जाएंगे। वह मजबूत व्यक्ति हैं।"जॉनसन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय में आई है, जब विश्व के सभी देश कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर संघर्ष कर रहे हैं.वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के ब्रिटेन में अब तक कुल 48,440 मामले आ चुके हैं, जिनमें से कुल 4,943 लोगों की मौत हो गई है

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).