विदेश

COVID-19 Anal Swabs in China: चीन ने विदेशी यात्रियों के लिए COVID-19 एनल स्‍वाब किया अनिवार्य

बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने सभी विदेशी यात्रियों के लिए एनल स्‍वाब (Anal Swab) अनिवार्य कर दिया है. कोरोना वायरस जांच के लिए चीन में एनल स्‍वाब अनिवार्य कर दिया है.

COVID-19 Anal Swabs in China: चीन ने विदेशी यात्रियों के लिए COVID-19 एनल स्‍वाब किया अनिवार्य
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Shutterstock)

बीजिंग: बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन (China) ने सभी विदेशी यात्रियों के लिए एनल स्‍वाब (Anal Swab) अनिवार्य कर दिया है. कोरोना वायरस (COVID-19) जांच के लिए चीन में एनल स्‍वाब अनिवार्य कर दिया है. टाइम्स यूके ने बताया कि सरकार ने दावा किया है कि इस तरह के टेस्ट अन्य तरह के टेस्ट की तुलना में अधिक सटीकता प्रदान करते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है, बीजिंग और शंघाई हवाई अड्डों में परीक्षण केंद्र होंगे. बता दें कि चीन के एनल स्‍वाब लेने पर पिछले कुछ दिनों से बवाल मचा है. कई देश इसकी आलोचना कर रहे हैं.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन (Wang Wenbin) ने कोरोना टेस्टिंग के लिए एनल स्‍वाब का बचाव करते हुए कहा, यह टेस्ट साइंस बेस्ड है. उन्होंने कहा कि परीक्षण "महामारी की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ संबंधित कानूनों और नियमों के अनुसार हैं." वहीं दुनियाभर में इस परीक्षण को लेकर चीन आलोचना का सहकार हो रहा है. चीन में तैनात अमेरिकी राजनयिकों ने दावा किया था कि उन्‍हें कोरोना वायरस की जांच के लिए एनल स्‍वाब देने के लिए मजबूर किया गया. चीनी हैकर्स ने Serum Institute of India और Bharat Biotech के IT सिस्टम को किया टारगेट-रिपोर्ट.

इससे पहले जापान सरकार ने चीन से कहा है कि वह कोरोना वायरस जांच के लिए जापानियों के एनल स्‍वाब न ले. जापानी नागरिकों के चीन पहुंचने पर एनल स्‍वाब लेने के दौरान होने वाले 'मनोवैज्ञानिक तनाव' की शिकायत के बाद जापान सरकार ने इसे बंद करने को कहा है. जापान सरकार ने कहा कि इस तरह की जांच पूरी दुनिया में कहीं नहीं होती है. कई जापानी कर्मचारियों ने कहा कि चीन एनल स्‍वाब लेकर लोगों को अपमानित करना चाहता है और यह उनके मानवाधिकारों तथा गरिमा का उल्‍लंघन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).