Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 10.8 करोड़ के पार
दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 10.8 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 23.8 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
वाशिंगटन, 13 फरवरी : दुनियाभर में कोरोनोवायरस (Coronovirus) मामलों की कुल संख्या 10.8 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 23.8 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामलों की संख्या 108,156,270 हैं और 2,382,172 लोगों की मौत हो चुकी है.सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 27,489,619 मामलों और 480,748 मौतों के साथ अमेरिका सबेस ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है.
वहीं, 10,880,603 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (9,765,455), ब्रिटेन (4,025,574), रूस (3,997,989), फ्रांस (3,466,629), स्पेन (3,656,035), इटली (2,697,296), तुर्की (2,572,190), जर्मनी (2,330,422), कोलंबिया (2,185,169), अर्जेंटीना (2,015,496), मेक्सिको (1,968,566), पोलैंड (1,577,036), ईरान (1,503,753), दक्षिण अफ्रीका (1,487,681), यूक्रेन (1,307,806), पेरू (1,212,309), इंडोनेशिया (1,201,859), चेक रिपब्लिक (1,073,966) और नीदरलैंड (1,035,841) हैं. यह भी पढ़ें : Corona Vaccination: कोविड-19 से मौतों के लिए 4 सहरोग जिम्मेदार, शोध में हुआ खुलासा
वर्तमान में ब्राजील 237,489 मौतों के साथ मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है. इसके बाद तीसरे स्थान पर मेक्सिको (172,557) और चौथे पर भारत (155,447) हैं. इस बीच, 20,000 से ज्यादा मौतों वाले देश ब्रिटेन (116,507), इटली (93,045), फ्रांस (80,954), रूस (77,911), स्पेन (64,747), जर्मनी (64,402), ईरान (58,809), कोलम्बिया (57,196), अर्जेंटीना (50,029), दक्षिण अफ्रीका (47,670), पेरू (43,045), पोलैंड (40,424), इंडोनेशिया (32,656), तुर्की (27,284), यूक्रेन (25,457), बेल्जियम (21,551) और कनाडा (21,168) हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

