विदेश

COVID Update: दुनियाभर में कोरोना ने मचाया से हाहाकार, 13.96 करोड़ लोग आ चुके चपेट में, 29.9 लाख से अधिक की मौत

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.96 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.9 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.

COVID Update: दुनियाभर में कोरोना ने मचाया से हाहाकार, 13.96 करोड़ लोग आ चुके चपेट में, 29.9 लाख से अधिक की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

वॉशिंगटन, 17 अप्रैल : दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.96 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.9 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 139,670,541 और 2,997,062 है. सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 31,575,138 मामलों और 566,212 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 14,291,917 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है.

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (13,832,455), फ्रांस (5,285,304), रूस (4,631,336), ब्रिटेन (4,398,903), तुर्की (4,150,039), इटली (3,842,079), स्पेन (3,407,283), जर्मनी (3,120,037), पोलैंड (2,660,088), अर्जेंटीना (2,658,628), कोलंबिया (2,619,422), मेक्सिको (2,299,939) और ईरान (2,194,133) हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19: आंध्र प्रदेश में बेकाबू हो रहा कोरोना, 6 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज, 2194 लोग हुए ठीक

कोरोना से हुई मौतों के मामले में 368,749 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. इस बीच 50,000 से अधिक मामलों वाले अन्य देश मेक्सिको (211,693), भारत (174,308), ब्रिटेन (127,472), इटली (116,366), रूस (103,059), फ्रांस (100,563), जर्मनी (79,762), स्पेन (76,981), कोलंबिया (67,564), ईरान (66,008), पोलैंड (61,208), अर्जेंटीना (59,084), पेरू (56,149) और दक्षिण अफ्रीका (53,663) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).