Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 13.64 करोड़
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.64 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं.
वॉशिंगटन, 13 अप्रैल : दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.64 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 136,493,176 और 2,944,366 है. सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 31,267,311 मामलों और 562,521 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 13,527,717 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है.
सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (13,517,808), फ्रांस (5,128,140), रूस (4,597,400), ब्रिटेन (4,388,296), तुर्की (3,903,573), इटली (3,779,594), स्पेन (3,370,256), जर्मनी (3,024,604), पोलैंड (2,586,647), कोलंबिया (2,552,937), अर्जेंटीना (2,551,999), मेक्सिको (2,281,840) और ईरान (2,093,452) हैं. यह भी पढ़ें : Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 1,52,879 नए मामले, 839 मरीजों ने तोड़ा दम
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है. इस बीच 50,000 से अधिक मामलों वाले अन्य देश मेक्सिको (209,702), भारत (170,179), ब्रिटेन (127,346), इटली (114,612), रूस (101,552), फ्रांस (99,294), जर्मनी (78,572), स्पेन (76,525), कोलंबिया (66,156), ईरान (64,764), पोलैंड (58,481), अर्जेंटीना (57,957), पेरू (55,230) और दक्षिण अफ्रीका (553030) हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

