Coronavirus Outbreak: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 15.01 करोड़
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15.01 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 31.6 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं.
वॉशिंगटन, 30 अप्रैल : दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15.01 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 31.6 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) ने यह जानकारी दी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने बुधवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 150,102,206 और 3,161,637 है. सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 32,283,801 मामलों और 575,070 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 18,376,524 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है.
सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (14,590,678), फ्रांस (5,653,533), तुर्की (4,788,700), रूस (4,742,142), ब्रिटेन (4,429,849), इटली (4,009,208), स्पेन (3,514,942), जर्मनी (3,376,918), अर्जेटीना (2,954,943), कोलंबिया (2,841,934), पोलैंड (2,785,353), ईरान (2,479,805) और मेक्सिको (2,340,934) हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19: महाराष्ट्र में जुलाई-अगस्त में आ सकती कोरोना की तीसरी लहर, सीएम उद्धव ठाकरे बोले- अभी से ही रहें तैयार
कोरोना से हुई मौतों के मामले में 401,186 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. इस बीच 50,000 से अधिक मामलों वाले अन्य देश मेक्सिको (216,447), भारत (204,832), ब्रिटेन (127,759), इटली (120,544), रूस (107,902), फ्रांस (104,385), जर्मनी (82,657), स्पेन (78,080), कोलंबिया (73,230), ईरान (71,351), पोलैंड (67,073), अर्जेटीना (63,508), पेरू (60,742) और दक्षिण अफ्रीका (54,331) हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

