विदेश

Corona Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 13.29 करोड़

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.29 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 28.8 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.

Corona Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 13.29 करोड़
कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

वॉशिंगटन, 8 अप्रैल : दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.29 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 28.8 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 132,944,526 और 2,886,103 है. सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 30,920,837 मामलों और 559,086 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 13,193,205 मामलों और 340,776 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है.

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (12,801,785), फ्रांस (4,902,951), रूस (4,381,823), ब्रिटेन (3,700,393), इटली (3,700,393), तुर्की (3,633,925), स्पेन (3,633,925), जर्मनी (2,927,572), कोलंबिया (2,479,617), पोलैंड (2,471,617), अर्जेटीना (2,450,068) और मेक्सिको (2,261,879) हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19 Outbreak: कोरोना से बिगड़े हालात, न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों की एंट्री रोकी, 28 अप्रैल तक लगाया प्रतिबंध

कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 205,598 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है. इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (166,177), ब्रिटेन (127,171), इटली (112,374), रूस (99,800), फ्रांस (97,444), जर्मनी (77,566), स्पेन (76,037), कोलंबिया (64,767), ईरान (63,699), अर्जेटीना (56,832), पोलैंड (55,703), पेरू (53,411) और दक्षिण अफ्रीका (53,111) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).