वायरल

Married With Triplets: तीड़वा बहनों ने एक साथ किया प्रपोज, शख्स ने एक ही दिन में तीनों बहनों के साथ की शादी

शख्स ने बताया कि सबसे पहले फेसबुक पर उनकी मुलाकात नैटेली से हुई और उसे देखते ही वो उनपर फिदा हो गए, लेकिन जब उन्होंने नैटेली की शक्ल वाली दोनों और महिलाओं को देखा तो वे हैरान रह गए. जानिए शादी की पूरी कहानी...

Married With Triplets: तीड़वा बहनों ने एक साथ किया प्रपोज, शख्स ने एक ही दिन में तीनों बहनों के साथ की शादी
(Photo Credit : Twitter)

Congo Man Married With Triplets, 4 मार्च: कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है, लेकिन कांगों में उपरवाले ने एक ऐसी जोड़ी बनाई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (Congo) के लुविजो (Luwizo) एक साथ तीन बहनों से शादी (Man Marries 3 Sisters) कर चर्चा का विषय बन गए हैं. दरअसल ये महिलाए तिड़वा (Triplets) बहनें हैं. लुविजो ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी पत्नियां (Wife) तिड़वा हैं, लेकिन शख्स के माता-पिता इस रिश्ते से नाखुश हैं.

तीनो बहनों ने एक साथ किया प्रपोज

32 वर्षीय लुविजो ने बताया कि सबसे पहले फेसबुक (Facebook) पर उनकी मुलाकात नैटेली से हुई और उसे देखते ही वो उनपर फिदा हो गए. लेकिन जब उन्होंने नैटेली की शक्ल वाली दोनों और महिलाओं को देखा तो वे हैरान रह गए. फिर उन्हें पता चला कि ये तीनो महिलाए तीड़वा बहने हैं.

लुविजो को नैटेली के अलावा नताशा और नादेजे की खूबसूरती भी पसंद आई. इतना ही नहीं. बात करते करते नौटेली के दोनों बहनों को भी लुविजो से प्यार हो गया. एक दिन अचानक तीनों बहनों ने साथ लुविजो के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया. प्रपोज करने के बाद 28 फरवरी को साउथ कीवू के कालेहे में लुविजो ने तीनों बहनो से शादी कर ली.

तीड़वा बहनों के मुताबिक वे बचपन से ही एक दूसरे के साथ सभी चीजें शेयर करती थीं. इसलिए उन्होंने अपने पति को भी शेयर करने का फैसला किया. तीनों बहने इस शादी से बेहद खुश नजर आ रही हैं. एक बहन ने कहा कि उन्हें डर था उनके पति अलग-अलग होंगे तो वे दूसरे से अलग हो जाएंगी. लेकिन उनका ये  डर खत्म हो गया है. अब चारों एक ही छत के नीचे अपनी जिंदगी बीता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).