Clashes Between Soldiers and Houthi Rebels: यमन में सैनिकों व हौथी विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 8 मारे गए

दक्षिणी प्रांत लहज में हौथी लड़ाकों द्वारा शुक्रवार को यमन के सरकारी बलों के सैन्य ठिकानों पर किए गए हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए. एक स्थानीय सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अदन (यमन), 28 जनवरी : दक्षिणी प्रांत लहज में हौथी लड़ाकों द्वारा शुक्रवार को यमन के सरकारी बलों के सैन्य ठिकानों पर किए गए हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए. एक स्थानीय सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, हौती लड़ाकों के एक समूह ने हमला किया और लहज प्रांत के उत्तरी हिस्से में सरकारी बलों द्वारा नियंत्रित प्रमुख स्थलों पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ने का प्रयास किया.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार हौथी हमले ने भीषण लड़ाई छेड़ दी. इसमें कम से कम पांच विद्रोही और तीन सरकारी सैनिक मारे गए. घंटों संघर्ष के बाद विद्रोहियों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा. गौरतलब है कि संघर्ष के समाधान की दिशा में ठोस प्रयास के अभाव में दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कमर कस रहे हैं. यह भी पढ़ें : Shooting Attack in Jerusalem: इजराइल के यरूशलम में यहूदी मंदिर पर आतंकी हमला, 7 की मौत, US ने घटना की निंदा की

हाल के दिनों में यमन के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय युद्धरत गुटों के बीच छिटपुट सशस्त्र टकराव होते रहे हैं. 2014 के अंत से यमन एक गृहयुद्ध में घिर गया, जब हौथी मिलिशिया ने कई उत्तरी शहरों पर धावा बोल दिया और यमनी सरकार को राजधानी सना से बाहर कर दिया.

Share Now