कोरोना संकट: चीन का अमानवीय चेहरा बेनकाब, दान देने वाले इटली से ही कर डाला उसी के पीपीई का सौदा
दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के प्रकोप के बीच चीन का अमानवीय चेहरा बेनकाब हुआ है. बताया जा रहा है कि चीन (China) ने कोविड-19 (COVID-19) का कहर झेल रहे इटली (Italy) को उसी का व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) बेचा है.
- Read in
- English
रोम: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के प्रकोप के बीच चीन का अमानवीय चेहरा बेनकाब हुआ है. बताया जा रहा है कि चीन (China) ने कोविड-19 (COVID-19) का कहर झेल रहे इटली (Italy) को उसी का व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) बेचा है. दरअसल कुछ समय पहले इटली ने चीन को जानलेवा वायरस से निपटने के लिए पीपीई दान किया था. इटली में शनिवार तक इस बीमारी के कारण 15,632 लोगों की मौत हो चुकी है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक चीन में कोरोना के प्रकोप के चरम पर होने पर इटली ने चीन को पीपीई (PPE) की बड़ी खेप दान कर दिए थे और अब जब इटली को पीपीई की सख्त जरूरत है, तो चीन उसे ही बेच रहा है. स्पेक्टेटर मैगज़ीन (Spectator Magazine) समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इस बात का खुलासा किया है. कोरोना वायरस ने चीन को सिखाया सबक, शेन्जेन शहर में कुत्ते और बिल्ली के मांस खाने पर लगा बैन
कोरोना संकट से काफी हद तक उबरने के बाद चीन ने अपनी मानवीय छवि को बरकरार रखने के लिए इटली को पीपीई दान देने का दिखावा किया. लेकिन बाद में सच्चाई दुनिया के सामने आ ही गई और यह पता चला कि चीन ने वास्तव में पीपीई को बेचा था.
कई मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया कि यूरोप में कोरोना वायरस के आने से पहले इटली ने चीन की जनता की जान बचाने के मकसद से कई टन पीपीई भेजा था. लेकिन जब इटली पर कोरोना संकट गहराया तो चीन ने फायदे के लिए पीपीई खरीदने पर मजबूर किया. Coronavirus: इटली में कोरोना से 24 घंटे में 812 लोगों की मौत, लॉकडाउन 12 अप्रैल तक बढ़ाया
इससे पहले भी चीन ने अन्य देशों को खराब कोविड-19 परीक्षण किट बेची थी. स्पेन ने ऐसे ही 50,000 त्वरित-परीक्षण किट चीन को वापस लौटा दिए थे. जबकि मास्क समेत कई स्वास्थ्य उपकरण सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे थे. कुछ मामलों में तो चीन ने माफी मांगने या समस्या को ठीक करने के बजाय अपना दोष दूसरों पर मढ़ना शुरू किया.
पीपीई क्या है?
उल्लेखनीय है कि व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) कोरोना वायरस देखभाल केंद्रों, अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहद जरुरी होता है. पीपीई एक ऐसा सुरक्षात्मक उपकरण है जो जैविक एजेंट के संपर्क में आने को कम करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है. पीपीई से संबंधित चीजों में चश्मा, फेस शील्ड, मास्क, दस्ताने, कवरऑल/गाउन (एप्रन सहित और एप्रन के बिना)] हेड कवर और शू-कवर शामिल हैं. स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई कोविड-19 के संक्रमण में आने से बचाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

