Russian Bus Accident Video: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में बड़ा हादसा, यात्रियों से भारी बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी, 7 की मौत
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में बड़ा हादसा हुआ है. यहां यात्रियों से भरी एक बस का नियंत्रण खोने के बाद पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. जिस नदी में बस गिरी है. जिसके बाद बस में चीख पुकार शुरू हो गई. हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हुई हैं. वहीं कई लोग घायल हुए हैं.
Russian Bus Accident Video: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में बड़ा हादसा हुआ है. यहां यात्रियों से भरी एक बस का नियंत्रण खोने के बाद पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. जिस नदी में बस गिरी है. जिसके बाद बस में चीख पुकार शुरू हो गई. रूसी आंतरिक मंत्रालय के क्षेत्रीय विभाग के अनुसार, यह घटना इतालवी समय के अनुसार दोपहर करीब 12:00 बजे हुई. जानकारी के मुताबिक चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ. उस समय बस में करीब 20 लोग सवार थे.
हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बस अनियंत्रतित होने के बाद कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए पुल से नीचे नदी में जा गिरी. यह भी पढ़े: Pakistan Bus Accident Video: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस फिसलकर गहरी खाई में गिरी, करीब 20 लोगों की मौत
रूस में बस हादसा:
हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हुई है. वहीं अन्य लोग घायल हुए हैं. फिलहाल रूसी पुलिस बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है. ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

