Boyfriend-Girlfriend: महिला ने घर बेचकर जुटाए पैसे, 1 करोड़ लेकर भाग गया प्रेमी! दूसरे से कर ली शादी
एक शख्स की गर्लफ्रेंड बीमार थी, और वह गर्लफ्रेंड के अकाउंट से पैसे चोरी से गायब करता रहा. इतना ही नहीं उसने एक दूसरी महिला से शादी भी कर ली.
ब्रिटेन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की गर्लफ्रेंड बीमार थी, और (Boyfriend) गर्लफ्रेंड के अकाउंट से पैसे चोरी से गायब करता रहा. इतना ही नहीं उसने एक दूसरी महिला से शादी भी कर ली. Viral Video: दुल्हन की बहन ने 'चका चक' गाने पर किया जबरदस्त डांस, अपने कमाल के मूव्स से स्टेज पर लगाई आग
69 वर्षिय विलियम डन ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड लिंडा ग्रांट (63) के खाते से करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए निकाल लिए. इसके बाद उसने करेन डोलन नाम की महिला से शादी रचा ली. लिंडा के मुताबिक जो पैसे उनके खाते में थे, वो उन्होंने घर बेचकर बचाए थे.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पता चला कि लिंडा ने विलियम डन (Boyfriend) को 'पॉवर ऑफ अटॉर्नी' दे रखी थी. जिस कारण वह पैसा निकालने में सफल रहा. हालांकि, डन ने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया. डन पर 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का गबन 26 मई 2015 से 1 मार्च 2017 के बीच करने का आरोप है. जब डन ने अन्य महिला से गुपचुप शादी की तो लिंडा के बच्चे भी हैरान रह गए. लिंडा की बेटी गिलियन ने बताया कि डन के नए प्रेम-प्रसंग की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. जब उनकी मां केयर होम गई थीं.
वहीं, कोर्ट में आरोपी डन ने यह दावा भी किया कि उन्होंने लिंडा के धन का निवेश किया. वहीं, लिंडा ने डन के निवेश और दूसरे सभी दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने कोर्ट में कहा- उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. लिंडा ने कोर्ट में कहा "जब मैं केयर होम से घर वापस आईं तो अकाउंट में बहुत कम पैसे थे. बचत अकाउंट से पैसै गायब हो चुके थे. फिलहाल यह मामला कोर्ट में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

