एजेंसी न्यूज

Afghanistan: अफगानिस्तान में बम धमाका, कम से कम आठ लोगों की मौत

प्रांत के अस्पताल के प्रवक्ता रफीक शेरजई ने शनिवार को बताया कि घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका हैं. इस विस्फोट में 14 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

Afghanistan: अफगानिस्तान में बम धमाका, कम से कम आठ लोगों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर ( photo credits : pixabay )

अफगानिस्तान 13 मार्च : प्रांत के अस्पताल के प्रवक्ता रफीक शेरजई ने शनिवार को बताया कि घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका हैं. इस विस्फोट ( blast) में 14 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.अफगानिस्तान (Afghanistan) के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, वहीं हमले में अफगान सुरक्षा बल के 11 कर्मी भी घायल हुए हैं. इस धमाके की अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

धमाके के कुछ घंटे के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने न्यूयॉर्क में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धमाके की निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर में दोबारा बातचीत शुरू होने के बावजूद वहां आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमले ‘खतरे की घंटी’ है. यह भी पढ़ें : Britain: किसानों का मुद्दा पूरी तरह से भारत का मामला है: ब्रिटेन के मंत्री

परिषद ने कहा, ‘‘ये जघन्य हमले प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवा, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा में कार्यकर्ताओं एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं जिनमें अहम पद पर काबिज महिलाएं भी शामिल हैं एवं वे लोग भी शामिल हैं जो मानवाधिकारों, जातीय एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने के लिए काम कर रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).