अफगानिस्तान के उत्तरी भाग में आत्मघाती हमले में 6 सैनिकों की हुई मौत, तालिबान को ठहराया गया जिम्मेदार

अफगानिस्तान के उत्तरी भाग में स्थित एक सैन्य शिविर को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती कार बम विस्फोट में छह अफगान सैनिक मारे गए हैं. रक्षा मंत्रालय ने इस आशय की सूचना देते हुए हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार बताया. हमलावर द्वारा विस्फोटक से लदी कार में विस्फोट किए जाने के तुरंत बाद आतंकवादियों के एक समूह ने परिसर पर हमला कर दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाईल फोटो )

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) के उत्तरी भाग में स्थित एक सैन्य शिविर को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती कार बम विस्फोट में छह अफगान सैनिक मारे गए हैं. रक्षा मंत्रालय ने इस आशय की सूचना देते हुए हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार बताया. हमलावर द्वारा विस्फोटक से लदी कार में विस्फोट किए जाने के तुरंत बाद आतंकवादियों के एक समूह ने परिसर पर हमला कर दिया. अफगान बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरु हो गई.

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार बाल्क प्रांत में हुए हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. विस्फोट और उसके बाद हुए आतंकवादियों के हमले में तीन अफगान सैनिक घायल हुए हैं. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुनिर फरहाद ने कहा कि परिसर के भीतर मुठभेड़ घंटों जारी रही. उसके बाद आतंकवादियों को वहां से खदेड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें: तालिबान ने कहा- अमेरिका के साथ बातचीत बहाल करने के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी

बाल्क क्षेत्र में हालिया दिनों में तालिबान काफी सक्रिय हो गए हैं. आतंकवादियों ने मंगलवार को प्रांत की दौलताबाद जिले के एक चेकनाके पर हमला किया था. हमले में कम से कम सात अफगान सैनिक मारे गए थे, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे. घायलों में तीन सैनिक और तीन खुफिया विभाग के एजेंट थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\