विदेश

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश को लेकर नया खुलासा, बोइंग को पहले से पता थीं 737 मैक्स की कमियां

बोइंग के एक नए बयान से यह संकेत मिले हैं कि विमान निर्माण कंपनी को 737 मैक्स लाइन एयर विमान के अक्टूबर 2018 में इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले इसकी कमियों की जानकारी थी लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं करने का निर्णय किया था....

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश को लेकर नया खुलासा, बोइंग को पहले से पता थीं 737 मैक्स की कमियां
बोइंग 737 मैक्स विमान (Photo Credit- IANS)

वाशिंगटन:  बोइंग (Boeing) के एक नए बयान से यह संकेत मिले हैं कि विमान निर्माण कंपनी को 737 मैक्स लाइन एयर विमान के अक्टूबर 2018 में इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले इसकी कमियों की जानकारी थी लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं करने का निर्णय किया था. दुर्घटना में 189 लोगों की मौत हो गई थी. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग ने इससे पहले स्वीकार किया था कि विमानों में लगने वाला एक अलार्म सिस्टम उन सभी विमानों में काम नहीं करता था.

लेकिन रविवार को जारी बयान में खामी वाले समय की जानकारी मिलती है जिसके अनुसार, अंतिम निर्णय लेने से कितने समय पहले तक कंपनी के लोगों को इसकी जानकारी थी. बोइंग अभी भी इस पर कायम है कि सॉफ्टवेयर की समस्या से विमान की सुरक्षा या संचालन पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ा.

यह भी पढ़ें: उद्योगपति वॉरेन बफेट ने कहा- बोइंग 737 मैक्स से यात्रा करने में कभी नहीं हिचकिचाऊंगा

यह अभी तक पता नहीं चला है कि क्या लॉयन एयर विमान दुर्घटना और इथोपियाई विमान दुर्घटना में अलर्ट सिस्टम की कमी होने की कोई भूमिका थी. बोइंग ने रविवार को दिए बयान में कहा कि उसके वरिष्ठ नेतृत्व और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) को लॉयन दुर्घटना से पहले तक इस कमी की कोई जानकारी नहीं थी. ना तो एफएए और ना ही बोइंग ने इथोपियाई विमान दुर्घटना से पहले तक विमानों के संचालन में कोई दखल नहीं दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).