Body of Man Found Inside Crocodile: ऑस्ट्रेलिया में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए व्यक्ति का शव मगरमच्छ के भीतर मिला

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के दौरान लापता हुए एक व्यक्ति का शव मगरमच्छ के अंदर पाया गया. एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई.

Body of Man Found Inside Crocodile (Photo Credit: IANS)

कैनबरा, 3 मई: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के दौरान लापता हुए एक व्यक्ति का शव मगरमच्छ के अंदर पाया गया. एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई. बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 65 वर्षीय पीड़ित केविन डारमोडी को आखिरी बार 30 अप्रैल को केनेडीज बेंड में देखा गया था जो उत्तरी क्वींसलैंड के एक सुदूर इलाके में खारे पानी के मगरमच्छ के आवास के लिए प्रसिद्ध है. यह भी पढ़ें: Mysterious Strange Creature! घूमते हुए कैमरे में कैद हुआ अजीब रहस्यमयी जीव, पता लगाने में जुटे हैं वैज्ञानिक

क्षेत्र की दो दिन की खोज के बाद, जहां डारमोडी को आखिरी बार देखा गया था, पुलिस ने सोमवार को उस इलाके के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में दो बड़े मगरमच्छों को गोली मार दी. इन मगरमच्छों की लंबाई 4.1 मीटर और 2.8 मीटर थी. एक मगरमच्छ के अंदर डारमोडी का शव पाया गया. हालांकि वन्यजीव अधिकारियों का मानना है कि दोनों मगरमच्छ उसकी मौत से जुड़े हुए हैं.

शव की अभी तक औपचारिक रूप से पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने कहा है कि डारमोडी की खोज का यह एक दु:खद अंत था. डारमोडी एक अनुभवी मछुआरा था. बीबीसी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के उष्णकटिबंधीय उत्तर में मगरमच्छ काफी संख्या में पाए जाते हैं, लेकिन इंसानों पर हमले की घटनाएं आम तौर पर नहीं होती हैं. 1985 में रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू होने के बाद से डारमोडी की मौत क्वींसलैंड में 13वां घातक हमला है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट