World Richest Person: बाजी पलटी! एलन मस्क को झटका, बर्नार्ड अर्नाल्ट ने बनें दुनिया के सबसे अमीर शख्स

सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है. वो पहले स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट बन गए हैं.

(Photo : X)

 World Richest Person: दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है. वो पहले स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) बन गए हैं.

पिछले कुछ समय में शीर्ष अरबपतियों की संपत्ति में भारी उछाल देखा गया है. इसी बीच, फ्रांस के दिग्गज उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज हासिल किया है. फोर्ब्स के मुताबिक, अपनी संपत्ति में भारी उछाल के चलते उन्होंने एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है. संपत्ति की बात करें तो बर्नार्ड अर्नाल्ट का नेट वर्थ अचानक बढ़कर 207.6 बिलियन डॉलर हो गया है. VIDEO: 1500 KM का सफर, 14 दिन का संघर्ष! कैसे तिब्बत से बाहर निकले दलाई लामा, लोबसंग सांगे ने खोले चीन के काले राज

फोर्ब्स बिलियनएयर इंडेक्स के मुताबिक, बर्नार्ड अर्नाल्ट का नेट वर्थ 207.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उनकी संपत्ति में अचानक 18.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. इस उछाल के साथ वो एलन मस्क से आगे निकल गए हैं. मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट के चलते उनका नेट वर्थ घटकर 204.7 बिलियन डॉलर रह गया है. यानी दोनों अरबपतियों के बीच 2.9 बिलियन डॉलर का अंतर है.

इस बदलाव का मुख्य कारण फ्रांस की लग्जरी कंपनी लुई वुइटन मोएट हेनेसी (LVMH) के शेयरों का तेज उछाल माना जा रहा है, जिसके सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं. वहीं, टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट ने मस्क की संपत्ति को प्रभावित किया है.

हालांकि, दोनों अरबपतियों के बीच की ये रेस लगातार जारी रहने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में शेयर बाजार का रुझान और कंपनियों का प्रदर्शन तय करेगा कि क्या बर्नार्ड अर्नाल्ट शीर्ष पर बने रहेंगे या एलन मस्क फिर से अपना नंबर वन का स्थान हासिल करेंगे.

(Forbs) दुनिया के 10 सबसे अमीर इंसान 

अरबपति का नाम नेटवर्थ
बर्नार्ड अर्नाल्ट 207.6 अरब डॉलर
एलन मस्क 204.7 अरब डॉलर
जेफ बेजोस 181.3 अरब डॉलर
लैरी एलिसन 142.2 अरब डॉलर
मार्क जकरबर्ग 139.1 अरब डॉलर
वॉरेन बफे 127.2 अरब डॉलर
लैरी पेज 127.1 अरब डॉलर
बिल गेट्स 122.9 अरब डॉलर
सर्गेई ब्रिन 121.7 अरब डॉलर
स्टीव बाल्मर 118.8 अरब डॉलर

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 104.4 अरब डॉलर है. फिलहाल वे दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं, जबकि एशिया में वे सबसे रईस व्यक्ति हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड