Bangladesh General Election 2024: बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियों के बहिष्कार के बीच मतदान जारी, पीएम शेख हसीना ने जीत का किया दावा, भारत को बताया सच्चा दोस्त- VIDEO

बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियों के बहिष्कार के बीच 300 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान से पहले पीएम शेख हसीना ने जीत को लेकर दावा किया है. वहीं शेख हसीना ने मतदान के दौरान मीडिया से बातचती में भारत को अपना सच्चा दोस्त बताया है

Bangladesh General Election 2024: बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियों के बहिष्कार के बीच 300 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान से पहले पीएम शेख हसीना ने जीत को लेकर दावा किया है. वहीं शेख हसीना ने मतदान के दौरान मीडिया से बातचती में भारत को अपना सच्चा दोस्त बताया है.

बांग्लादेश में 42 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर लगभग 12 करोड़ मतदाताओं के वोट डालने की उम्मीद है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मतदान रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा. बांग्लादेश में "12वें राष्ट्रीय संसदीय चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. यह भी  पढ़े: Bangladesh General Election 2024: बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी, शेख हसीना ने डाला वोट (Watch Video)

शेख हसीना ने भारत को बताया अपना सच्चा दोस्त:

सुरक्षा को लेकर कड़े  इंतेजाम:

चुनाव शुरू होने से पहले अधिकारियों ने कहा कि आयोग लोगों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मतदान के दिन पर्याप्त बल तैनात किए जा रहे हैं. बांग्लादेश के आम चुनाव में 300 सीटों के लिए करीब 27 राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में हैं और  1500 से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट