बांग्लादेश: नेत्रोकोना जिले में गुमाई नदी में नाव पलटनें से 10 लोगों की हुई मौत, कई लापता

बांग्लादेश के नेत्रोकोना जिले में बुधवार को गुमाई नदी में नाव के पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में कई अन्य लापता हो गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिले के अतिरिक्त पुलिस प्रमुख मोहम्मद फखरुज्जमां का हवाला देते हुए कहा, "पांच महिलाओं और पांच बच्चों समेत 10 शव बरामद किए गए हैं."

नाव पलटी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: Facebook)

ढाका, 10 सितंबर: बांग्लादेश (Bangladesh) के नेत्रोकोना जिले में बुधवार को गुमाई नदी में नाव के पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में कई अन्य लापता हो गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिले के अतिरिक्त पुलिस प्रमुख मोहम्मद फखरुज्जमां का हवाला देते हुए कहा, "पांच महिलाओं और पांच बच्चों समेत 10 शव बरामद किए गए हैं."

उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि नाव में लगभग 30 से 32 यात्री सवार थे." अधिकारी के अनुसार, नाव पलटने के दौरान आठ यात्री तैरकर बच निकले.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: नारायणगंज के फतुल्लाह की एक मस्जिद में फटा AC, दुर्घटना में 21 लोगों की हुई मौत

उन्होंने कहा कि लापता यात्रियों की तलाश में बचाव दल को गुमाई नदी में उतार दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Satkhira-4 MP Viral Video Controversy: बांग्लादेश के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का महिला के साथ वीडियो वायरल; दूसरी पत्नी होने का किया दावा

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा, तंजीद हसन तमीम ने खेली मैच जिताऊ पारी; यहां देखें मैच का हाल

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 144 रनों का टारगेट रखा, डायोन मायर्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Live Score Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट