आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की डेंटिस्ट की हत्या, सूटकेस से शव बरामद
आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की 32 वर्षीय एक महिला दंत चिकित्सक का शव मिला है जिस पर चाकू के निशान पाए गये हैं। वह सिडनी के व्यस्तम इलाके से रहस्यमय परिस्थितियों में कुछ दिन पहले गायब हो गई थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है.
मेलबर्न: आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की 32 वर्षीय एक महिला दंत चिकित्सक का शव मिला है जिस पर चाकू के निशान पाए गये हैं. वह सिडनी के व्यस्तम इलाके से रहस्यमय परिस्थितियों में कुछ दिन पहले गायब हो गई थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि प्रीति रेड्डी का शव पूर्वी सिडनी मार्ग पर खड़ी उसकी कार में एक सूटकेस से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि उसके पूर्व ब्यॉयफ्रेंड की भी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि प्रीति को आखिरी बार रविवार को जार्ज स्ट्रीट पर मैक्डोनाल्ड में कतार में प्रतीक्षा करते हुये देखा गया था.
मीडिया खबर के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस ने किंग्सफोर्ड में स्ट्रेचन लेन में उसकी कार खड़ी देखी. कार के भीतर एक सूटकेस में उसका शव पाया गया. अधिकारियों ने बताया कि उसके शव पर चाकू से कई बार वार करने के निशान हैं. वह और उसका पूर्व ब्यॉयफ्रेंड रविवार को सिडनी के सीबीडी में मार्केट स्ट्रीट के एक होटल में रुके थे.
प्रीति ने सप्ताहंत में सेंट लियोनार्ड्स में दंत चिकित्सा से जुड़े एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था और रविवार को सुबह करीब 11 बजे अपने परिवार से बातचीत की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

