एंटोनियो गुटेरेस ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का किया स्वागत, सकारत्मक रुख रखने का किया आग्रह

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा करने का स्वागत करते हुए दोनों देशों से सकारात्मक रुख रखने का आग्रह किया है. 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Photo Credit- File Photo)

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan) वर्धमान को रिहा करने का स्वागत करते हुए दोनों देशों से सकारात्मक रुख रखने का आग्रह किया है. उनके कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया, "हम पाकिस्तान (Pakistan) प्रशासन द्वारा बंधक बनाए गए भारतीय पायलट को रिहा करने की खबर का स्वागत करते हैं.

महासचिव दोनों पक्षों से यह सकारात्मक रुख बनाए रखने और आगे सकारात्मक वार्ता करने का आग्रह करते हैं." गुटेरेस ने साथ ही दोहराया कि अगर दोनों देश चाहें तो वे उनके बीच वार्ता आयोजित करने में सहयोग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संचार में रेडियो की भूमिका को किया रेखांकित

भारतीय पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने बुधवार को उस समय बंधक बना लिया था जब भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ने के भारतीय वायुसेना के अभियान के दौरान उनका मिग विमान पाकिस्तानी सीमा के भीतर गिर गया था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Semi-Final Live Score Update: एशियन गेम्स में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: एशियन गेम्स में पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच कौन रहा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम मारेगी बाजी या श्रीलंका करेगी फाइनल का टिकट पक्का? मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी